{"_id":"6a7e0749dfd4bc06800446b2","slug":"prompt-intervention-in-cases-concerning-the-sc-community-kuldeep-una-news-c-93-1-una1002-202249-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी समुदाय से जुड़े मामलों में किया त्वरित हस्तक्षेप : कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी समुदाय से जुड़े मामलों में किया त्वरित हस्तक्षेप : कुलदीप
Fri, 14 Aug 2026 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने पिछले डेढ़ वर्ष में अनुसूचित जाति समुदाय के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा और भेदभाव व उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया है। आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने वीरवार को रामपुर स्थित आयोग के कार्यालय में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति अपने सांविधानिक अधिकारों से वंचित न रहे और शिकायत मिलने पर समयबद्ध न्याय मिल सके।
कुलदीप कुमार ने बताया कि उत्पीड़न, भेदभाव, छुआछूत, जाति आधारित भूमि विवाद और अन्य अधिकारों से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों व जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रदेशभर में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
कुलदीप कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए आयोग की ओर से किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। आयोग स्कॉच अवार्ड-2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा है। उन्होंने इसे अधिकारों के संरक्षण, जागरूकता और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की उपलब्धि बताया। कुलदीप कुमार के अनुसार आयोग का स्थायी भवन ऊना में बनेगा।