फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panoh Panchayat refuses to issue NOC for stone crusher.

Una News: पनोह पंचायत ने स्टोन क्रशर के लिए एनओसी देने से किया इनकार

Fri, 14 Aug 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Aug 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
Panoh Panchayat refuses to issue NOC for stone crusher.
ऊना।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पनोह ने भलोला में स्टोन क्रशर के लिए प्रस्तावित माइनिंग लीज को एनओसी देने से साफ इनकार कर दिया है। पंचायत की ओर से खनन से हो रहे भूमि कटाव, पेयजल स्तर में गिरावट और भारी वाहनों की आवाजाही से पंचायत के रास्तों को हो रहे नुकसान को इसकी वजह बताया गया है। पंचायत ने निर्णय लिया कि भविष्य में भी माइनिंग लीज के लिए किसी प्रकार का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
वीरवार को ग्राम पंचायत पनोह में पंचायत प्रधान विशाल शर्मा और उपप्रधान अमृत लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि भलोला निवासी गुरदेव चंद पुत्र दीना नाथ ने राजस्व गांव भलोला की अपनी निजी भूमि को खनन के लिए आशा देवी पार्टनर, एमएस सोआमी स्टोन क्रशर को दिया है। इसके लिए संबंधित स्टोन क्रशर की ओर से माइनिंग लीज के लिए ग्राम पंचायत से एनओसी मांगी गई थी। प्रस्ताव पर ग्राम सभा के सदस्यों ने चर्चा की और सर्वसम्मति से एनओसी देने पर असहमति जताई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पनोह और भलोला क्षेत्र में पहले से हो रहे खनन के कारण काफी भूमि का कटाव हो चुका है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत की ओर से बनाए गए रास्ते भी भारी टिप्परों और ट्रैक्टरों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


पानी का स्तर कम होने का भी दावा
पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक में कहा कि क्षेत्र में खनन गतिविधियों के कारण गांव में पानी का स्तर भी काफी कम हुआ है। ऐसे में यदि भविष्य में भी माइनिंग लीज के लिए एनओसी जारी की जाती है तो ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। बैठक में बीडीसी सदस्य सुशील कुमार, वार्ड सदस्य मुनीश कुमार, समिता रानी, सरनजीत कौर, सीता देवी, सुभाष चंद, पुष्पा देवी और रविकांत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव की प्रति संबंधित पक्षों को भी उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया अपनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed