फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CCTV cameras will be installed in the city's MC Park.

Una News: शहर के एमसी पार्क में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 14 Aug 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in the city's MC Park.
ऊना। शहर के एमसी पार्क में अब सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। नगर निगम की ओर से पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। शहरवासी लंबे समय से पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

एमसी पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में लोग सैर करने पहुंचते हैं। बच्चों के अलावा बुजुर्ग और महिलाएं भी यहां समय बिताते हैं। ऐसे में पार्क परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की ओर से लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। कैमरे लगने के बाद पार्क के प्रवेश और प्रमुख हिस्सों में गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। नगर निगम की योजना शहर में सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे अन्य सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के साथ भी जुड़ी है। शहर में पहले से ही सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से अपराध और यातायात गतिविधियों पर निगरानी रखने की व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि एमसी पार्क शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। जहां सुबह और शाम के समय सबसे अधिक भीड़ रहती है। असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी कैमरे कारगर साबित हो सकते हैं। नगर निगम की ओर से पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ अन्य सुविधाओं में सुधार की जरूरत भी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन



शहर के एमसी पार्क में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर योजना चल रही है। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed