फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congratulatory fee for transgender individuals fixed in Dangoh Khas; decision taken to verify outsiders.

Una News: डंगोह खास में ट्रांसजेंडर की बधाई राशि तय, बाहरी लोगों के सत्यापन का फैसला

Fri, 14 Aug 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congratulatory fee for transgender individuals fixed in Dangoh Khas; decision taken to verify outsiders.
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट उपमंडल की ग्राम पंचायत डंगोह खास में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ट्रांसजेंडर की बधाई राशि तय करने समेत बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सत्यापन को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम सभा ने बधाई लेने आने वाले ट्रांसजेंडर को 2100 रुपये शगुन देने, बिना पंजीकरण फेरी लगाने वालों के पंचायत क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने और बाहरी राज्यों के लोगों को किराये पर रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन करवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान हरपाल सिंह ने की। पंचायत क्षेत्र में बिना पंजीकरण कोई फेरी वाला घूमता पाया गया या इसकी सूचना मिलती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम सभा ने मकान मालिकों को किरायेदारों का संबंधित पुलिस थाने में पंजीकरण और सत्यापन करवाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा किरायेदारों के लिए उचित शौचालय की व्यवस्था करवाने की जिम्मेदारी भी मकान मालिकों की तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी की निर्धारित दर लागू करने पर जोर
ग्राम सभा ने बाहरी राज्यों के मजदूरों को निर्माण कार्य में लगाने पर सरकार की ओर से निर्धारित मजदूरी दर लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया। फसल संबंधी कार्यों में भी निर्धारित दर से अधिक भुगतान न करने का निर्णय लिया गया। निर्धारित दर से अधिक राशि की मांग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed