{"_id":"6a7e12f1e3b53bcb6201100a","slug":"people-are-angry-due-to-breakdown-of-hrtc-buses-on-various-routes-in-bangana-una-news-c-93-1-una1026-202285-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी की बसें खराब होने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी की बसें खराब होने से लोगों में रोष
Fri, 14 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी की बसों में तकनीकी खराबी आने और बस न आने की घटनाओं से विद्यार्थियों के अभिभावकों में रोष बढ़ गया है। वीरवार सुबह एचआरटीसी के नंगल-थानाकलां रूट पर प्वाइंट नेहला के पास वीरवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रोजाना की तरह बस अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे दुर्घटना की आशंका बन गई। चालक राजेश कुमार ने समय रहते स्थिति को भांपते हुए सूझबूझ से बस को नियंत्रित कर लिया और संभावित हादसे को टाल दिया। उनकी सतर्कता से बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना के बाद से खरियालता, डीहर, धनेत और टकोली पंचायतों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने संबंधित विभाग और परिवहन मंत्री से विभिन्न रूटों पर सही बसों का संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
उनका कहना है कि इससे पहले बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे तलमेहड़ा पहुंचने वाली एचआरटीसी बस जो मैहरे से बड़सर रूट की बस तलमेहड़ा बाजार में खराब हो गई थी। वीरवार को एक बार फिर मैहरे, बड़सर, पिपलू, बंगाणा, जोल सड़क पर चलने वाली बस डोलू में खराब हो गई। इसके अलावा वीरवार सुबह ऊना से बड़ूही, सोहरी, तलमेहड़ा, बंगाणा रूट पर चलने वाली बस बड़ूही में खराब हो गई। इससे बंगाणा से तलमेहड़ा तथा जोल से तलमेहड़ा आने वाले छात्र -छात्राओं को पैदल या निजी वाहनों का सहारा लेकर घर पहुंचना पड़ा। अभिभावकों में ललित साहनी, अशोक ठाकुर, बहादुर सिंह, संजीव कुमार, राकेश सरोआ, प्रोमिला ठाकुर, रीना ठाकुर, आरती देवी, शारदा देवी ने कहा कि एचआरटीसी बसें हर तीसरे-चौथे दिन रास्ते में खराब हो रही हैं, इससे खासकर बेटियों को घर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा परिवहन निगम ऊना के उच्चाधिकारियों से आग्रह किया है कि क्षेत्र के रूटों पर एचआरटीसी की पूरी तरह दुरुस्त बसें ही चलाई जाएं। आरएम, ऊना राजेश जोशी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।