फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SIT formed to probe alleged fake driving licence case in Una

Una News: ऊना में कथित फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस की जांच के लिए एसआईटी की गठित

Fri, 14 Aug 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
SIT formed to probe alleged fake driving licence case in Una
गगरेट (ऊना)। ऊना जिले में कथित फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाने का मामला अब जांच के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन

प्रदेश उच्च न्यायालय में अधिवक्ता अतुल झिंगन की ओर से दायर याचिका में लाइसेंस और उनसे जुड़े दस्तावेजों में कथित विसंगतियों का मामला उठाए जाने के बाद ऊना पुलिस ने पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है।
एसआईटी अब संबंधित लाइसेंसों की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगी। टीम यह पता लगाएगी कि लाइसेंस किस आधार पर जारी हुए, आवेदन के साथ कौन से दस्तावेज लगाए गए और उनमें किसी तरह की जालसाजी, छेड़छाड़ या फर्जीवाड़ा तो नहीं किया गया।
विज्ञापन

याचिका में अदालत के समक्ष रखे गए दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाया गया कि कुछ लाइसेंस धारक ऊना और हिमाचल प्रदेश के निवासी बताए गए हैं, जबकि उनके ड्राइविंग लाइसेंस दूसरे राज्यों के परिवहन प्राधिकरणों से जारी होने का उल्लेख करते हैं। दस्तावेजों में लाइसेंस जारी करने वाले प्राधिकरण, संबंधित राज्य और लाइसेंस संख्या को लेकर भी कथित तौर पर कई विसंगतियां सामने आने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच को गठित पांच सदस्यीय एसआईटी की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ऊना संजीव कुमार करेंगे। टीम की कमान सदर थाना ऊना के प्रभारी निरीक्षक गौरव कुमार को सौंपी गई है।
टीम में बंगाणा थाना के उपनिरीक्षक शमशेर दीन, गगरेट थाना के सहायक उपनिरीक्षक मोंटी गुलरिया, हरोली थाना के मुख्य आरक्षी देविंदर और अंब थाना के मुख्य आरक्षी अजय कुमार को शामिल किया गया है। पूरी टीम मामले की तह तक जाएगी और रिपोर्ट पेश करेगी।

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed