फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shravan Ashtami Fair begins at Mata Chintpurni Temple.

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले का आगाज

Fri, 14 Aug 2026 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Aug 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
Shravan Ashtami Fair begins at Mata Chintpurni Temple.
मां चिंतपूर्णी दरबार में दर्शन के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी दरबार में श्रावण अष्टमी मेले का वीरवार को विधिवत आगाज हुआ। मेले के पहले दिन सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए पहुंचे। देर शाम तक 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मेले को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंध पहले दिन प्रभावी नजर आए।
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी मेले को लेकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करते देखा गया। दोपहर तक श्रद्धालुओं की लाइनें पुराना बस अड्डा तक पहुंच गई। लाइनों में श्रद्धालुओं को लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा लेकिन श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ लाइनों में इंतजार करते रहे। श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के जयकारे लगाते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए और माता रानी के दर्शन किए। मंदिर में की गई बेहतर व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। रंग- बिरंगे फूलों से सजा मां का दरबार श्रद्धालुओं में विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसी दौरान एएसपी ऊना अजय राणा भी मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और मां के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने श्रावण अष्टमी मेले को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद जताई है।

मां चिंतपूर्णी दरबार में दर्शन के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

मां चिंतपूर्णी दरबार में दर्शन के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed