फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bike borne men flee after snatching gold chains from women at gunpoint; here are the details of the incident.

Himachal: पिस्तौल दिखाकर महिलाओं से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार फरार, यहां का है मामला

Fri, 14 Aug 2026 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 05:26 PM IST
सार

 पुलिस चौकी जोल के तहत बडूही-तलमेहड़ा सड़क मार्ग पर नीलकंठ महादेव के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कार सवार महिलाओं से सोने की चेन छीन ली। 

विज्ञापन
Bike borne men flee after snatching gold chains from women at gunpoint; here are the details of the incident.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस चौकी जोल के तहत बडूही-तलमेहड़ा सड़क मार्ग पर नीलकंठ महादेव के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कार सवार महिलाओं से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी बिना नंबर की बाइक पर बडूही की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जोल पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कार में एक युवती, दो महिलाएं और बच्चे सवार थे। रास्ते में बाइक सवार आरोपियों ने कार का टायर पंचर होने का इशारा करते हुए उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन



जैसे ही कार सवारों ने शीशा नीचे किया, आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर बडूही की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बिना नंबर की बाइक होने के कारण पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed