फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   anurag thakur tiranga yatra hamirpur congress vande mataram fcra

हिमाचल: सांसद अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- वंदे मातरम और तिरंगे पर राजनीति, पाकिस्तान के पढ़े कसीदे

Fri, 14 Aug 2026 03:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 14 Aug 2026 03:34 PM IST
सार

हमीरपुर में शुक्रवार को सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अगुआई में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। भोटा चौक से शुरू हुई यात्रा गांधी चौक तक पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा और स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तिरंगा और वंदेमातरम को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला और एफसीआरए को देश की सुरक्षा से जुड़ा कानून बताया।

विज्ञापन
anurag thakur tiranga yatra hamirpur congress vande mataram fcra
सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला भाजपा की ओर से शुक्रवार को हमीरपुर में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भोटा चौक से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक तक पहुंची। यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्कूली छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन




तिरंगा यात्रा करीब साढ़े 11 बजे भोटा चौक से शुरू हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
विज्ञापन


अनुराग ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर तिरंगा यात्रा को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीयों से बेहतर तिरंगे का सम्मान कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को वंदे मातरम और तिरंगे पर राजनीति करनी है, लेकिन पाकिस्तान के कसीदे पढ़ने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से अब मर्यादित भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पहले देश की राष्ट्रपति का अपमान किया और अब विदेशी राष्ट्र प्रमुखों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की महिला राष्ट्रपति के अपमान के साथ विदेशी महिला राष्ट्रपति का भी कांग्रेस ने अपमान किया है।

एफसीआरए को बताया सुरक्षा मजबूत करने वाला कानून
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम यानी एफसीआरए का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देशवासियों को इसका लाभ मिलेगा। एफसीआरए के माध्यम से विदेशी फंड पर निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने इसे भारतीय सुरक्षा को मजबूत करने वाला कानून बताया और आरोप लगाया कि विपक्षी दल इसका भी विरोध कर रहे हैं।

भाजपा के कई नेता रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed