{"_id":"6a7ee3554ce6faae0b08e061","slug":"video-mp-anurag-thakur-tiranga-yatra-hamirpur-congress-vande-mataram-fcra-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस ने वंदेमातरम और तिरंगे पर की राजनीति, पाकिस्तान के पढ़े कसीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस ने वंदेमातरम और तिरंगे पर की राजनीति, पाकिस्तान के पढ़े कसीदे
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 03:13 PM IST
Link Copied
जिला भाजपा की ओर से शुक्रवार को सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अगुआई में जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बीजेपी के युवा मोर्चा, भाजपा कार्यकर्ता और स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा साढ़े 11 बजे के करीब भोटा चौक से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक तक पहुंची। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस तिरंगा यात्रा पर लगातार सवाल उठा रही है उन्होंने इन सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीयों से बेहतर तिरंगे का सम्मान कोई नहीं कर सकता। कांग्रेस को वंदे मातरम और तिरंगे पर राजनीति करनी है, लेकिन पाकिस्तान के कसीदे पढ़ने है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से अब मर्यादित भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले अपने देश की राष्ट्रपति का अपमान किया और अब उन्होंने विदेशी राष्ट्र प्रमुखों का अपमान किया है। देश की महिला राष्ट्रपति का अपमान करने के साथ विदेश महिला राष्ट्रपति को भी कांग्रेस ने अपमान किया है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम एफसीआरए का देशवासियों को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि एफसीआरए के माध्यम से विदेशी फंड पर निगरानी की जा सकेगी। भारतीय सुरक्षा को मजबूत करने का यह कानून है लेकिन विपक्षी दल इसका भी विरोध कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।