{"_id":"6a7ee68ff9d30d9c410a1a08","slug":"video-special-children-distribute-national-flags-jhaniyari-market-hamirpur-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विशेष बच्चों ने झनियारी बाजार में बांटे तिरंगे, हर दुकान पर दिया देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विशेष बच्चों ने झनियारी बाजार में बांटे तिरंगे, हर दुकान पर दिया देशभक्ति का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 03:27 PM IST
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पहचान स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों ने झनियारी बाजार में अनूठी देशभक्ति पहल की। स्कूल परिसर में तिरंगा फहराने के बाद बच्चों ने बाजार पहुंचकर लोगों को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ का संदेश दिया।
बच्चों ने झनियारी बाजार की प्रत्येक दुकान पर जाकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया।
इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना। उनकी इस पहल ने बाजार में देशभक्ति का माहौल बना दिया। बच्चों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के महत्व का संदेश भी दिया।
स्कूल प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने बताया कि बच्चों ने झनियारी बाजार में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ गीत प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने लोगों तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाया।
विशेष बच्चों की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा। बच्चों ने अपनी सहभागिता से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को खास बना दिया और समाज को देशप्रेम का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।