{"_id":"6a7ec86b6b8abcd6c209387e","slug":"video-hrtc-1000-new-buses-200-hydrogen-buses-sukhu-himachal-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हिमाचल को मिलेंगी 1000 नई बसें, 200 हाइड्रोजन बसें चलाने की तैयारी; मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हिमाचल को मिलेंगी 1000 नई बसें, 200 हाइड्रोजन बसें चलाने की तैयारी; मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया प्लान
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:18 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा फैसला लेने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में आने वाले समय में 1000 नई बसें शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश में 200 हाइड्रोजन बसें चलाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को हमीरपुर बस स्टैंड से 35 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य एचआरटीसी को मजबूत करने के साथ उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
सीएम सुक्खू ने बताया कि प्रदेश सरकार अब तक एचआरटीसी के लिए 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीद चुकी है। उनके अनुसार इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की लागत करीब 38 रुपये प्रति किलोमीटर आती है, जबकि डीजल बसों के संचालन में यह खर्च लगभग 70 से 75 रुपये प्रति किलोमीटर तक पहुंच जाता है।
सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने से निगम के रोजमर्रा के परिचालन खर्च में कमी आएगी। साथ ही प्रदूषण कम करने और हिमाचल को पर्यावरण के लिहाज से अधिक अनुकूल परिवहन व्यवस्था देने में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी को वित्तीय रूप से मजबूत करने के लिए निगम के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किया जाएगा। उच्च स्तर पर अधिकारियों की संख्या कम करने और ड्राइवरों तथा कंडक्टरों की संख्या बढ़ाने पर जोर रहेगा।
उन्होंने कहा कि बस सेवा को जमीन पर चलाने में ड्राइवर और कंडक्टर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वे निगम की रीढ़ हैं। सरकार का फोकस इसी आधारभूत व्यवस्था को मजबूत करने पर है।
हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने की सरकार की योजना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार के पहले बजट में इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का प्रस्ताव सामने आया था, तब कई लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि उस समय सरकार के अनुभव को लेकर भी टिप्पणियां की गई थीं, लेकिन आज वही अधिकारी इन योजनाओं की सराहना कर रहे हैं।
हमीरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने नेता जी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर में कन्या छात्रावास की आधारशिला भी रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।