{"_id":"6a7e1c2606dc6e343b0f152a","slug":"pine-needle-rakhis-to-take-center-stage-at-the-state-level-independence-day-event-fair-to-be-adorned-with-indigenous-products-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-204735-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस में छाएंगी चीड़ की राखियां, स्वदेशी उत्पादों से सजेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस में छाएंगी चीड़ की राखियां, स्वदेशी उत्पादों से सजेगा मेला
Fri, 14 Aug 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार देशभक्ति के रंग के साथ हिमाचली महिलाओं के हुनर और स्वदेशी उत्पादों की खुशबू से भी महकेगा। बड़सर स्कूल के प्रांगण में होने वाले समारोह में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से छह स्टाल लगाए जाएंगे।
स्टालों पर स्थानीय स्तर पर तैयार विभिन्न स्वदेशी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें चीड़ की पत्तियों से तैयार राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आमतौर पर जंगलों में आग का कारण बनने वाली चीड़ की सूखी पत्तियों को महिलाएं उपयोगी उत्पादों में बदलकर रोजगार का साधन बना रही हैं।
जिला प्रशासन की ओर से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को छह स्टाल आवंटित किए गए हैं। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के साथ बेहतर बाजार भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
कोट
स्वयं सहायता समूहों की छह महिलाओं को समारोह में स्टाल आवंटित किए गए हैं। स्टाल में चीड़ के पत्तों से बनी राखियां और हैंडक्रॉफ्ट के सामान की बिक्री होगी। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर