फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Deputy Commissioner sought feedback from women regarding children's nutrition.

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त ने बच्चों के पोषण पर महिलाओं से लिया फीडबैक

Fri, 14 Aug 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। बच्चों में कुपोषण रोकने के लिए भोरंज में चल रहे पोषण हस्तक्षेप कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को मिनी सचिवालय में माताओं से संवाद किया। इस दौरान बच्चों को दिए जा रहे रागी पाउडर के उपयोग, उनकी प्रतिक्रिया और माताओं के अनुभवों पर फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन

संवाद सत्र में कुल 55 महिलाओं ने भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि न्यूट्रिशनल इंटरवेंशन अभियान के तहत भोरंज में छोटे बच्चों को पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी पाउडर वितरित किया जा रहा है। माताओं से मिले अनुभव और सुझाव इस पहल को बेहतर बनाने में उपयोगी होंगे।
विज्ञापन

कई माताओं ने रागी पाउडर के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए भविष्य में भी बच्चों के पोषण में इसके उपयोग पर सहमति जताई। उपायुक्त ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के अधिक से अधिक इस्तेमाल और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित होम विजिट करने और पायलट प्रोजेक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा ने कहा कि रागी पाउडर से संबंधित पायलट प्रोजेक्ट के लिए भोरंज का चयन बच्चों के बेहतर पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

संवाद सत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर कुलदीप चौहान, बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, वृत्त पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed