{"_id":"6a7e1b6888dd93e64107eda1","slug":"posts-of-principals-and-headmasters-vacant-in-schools-anil-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-204633-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में प्रधानाचार्यों-मुख्याध्यापकों के पद खाली : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में प्रधानाचार्यों-मुख्याध्यापकों के पद खाली : अनिल
Fri, 14 Aug 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन स्कूलों में प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, प्रवक्ताओं और अन्य वर्गों के शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पौने चार साल के कार्यकाल में नौकरियां देने के बजाय पूर्व सरकार द्वारा खोले गए शिक्षण संस्थानों को बंद कर रोजगार के द्वार भी बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में भी अभी तक अध्यापकों की तैनाती नहीं हो पा रही है।
डॉ. धीमान ने आरोप लगाया कि अपने चहेतों को लाभ देने के लिए सरकार को बार-बार नियमों में बदलाव करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला के करीब एक दर्जन प्रधानाचार्यों को उप निदेशक उच्चतर कार्यालय में तैनात किया गया है, जबकि प्रदेश के कई स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद खाली पड़े हैं। संवाद