{"_id":"6a7e1bd0096831fa4a0977f2","slug":"seven-day-ultimatum-to-25-street-vendors-in-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-204680-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 25 रेहड़ीधारकों को सात दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 25 रेहड़ीधारकों को सात दिन का अल्टीमेटम
Fri, 14 Aug 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
नरगर परिषद सुजानपुर के कर्मचारी बाजार में अवैध खोखो पर नोटिस लगाते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। शहर की मुख्य सड़क और नालियों पर कब्जा कर रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले 25 संचालकों को सात दिन के भीतर जगह खाली करनी होगी। वीरवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार का निरीक्षण कर रेहड़ी धारकों को जगह खाली करने के लिए नोटिस जारी किए।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि तय अवधि में रेहड़ियां नहीं हटाने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके बाद रेहड़ी-फड़ी संचालकों को सिविल अस्पताल के पास तैयार की जा रही निर्धारित मार्केट में शिफ्ट किया जाएगा।
नगर परिषद ने व्यवस्थित जगह उपलब्ध करवाने के लिए यहां स्थान चिह्नित कर लिया है और रेहड़ियों के लिए मार्किंग का काम भी पूरा हो चुका है। गौरतलब है कि अस्पताल परिसर के बाहर जिस स्थान पर रेहड़ी-फड़ी संचालकों को शिफ्ट किया जाना है, वहां कुछ लोगों ने पहले ही अवैध रूप से फड़ियां लगा रखी थीं।
विज्ञापन
नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए इन खोखाधारकों का सामान जब्त किया था। अब मार्किंग पूरी होने के बाद भूमि का आवंटन किया जा रहा है।
कोट
नालियों और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। रेहड़ी-फड़ी संचालकों को सात दिन का समय दिया गया है। इसके बाद नगर परिषद की टीम मौके पर कार्रवाई करेगी। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर