Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
A man died after being struck by a DMU while passing under a closed railway crossing gate with his bicycle in Amritsar.
{"_id":"6a7e979c58a430d0b7053c72","slug":"video-a-man-died-after-being-struck-by-a-dmu-while-passing-under-a-closed-railway-crossing-gate-with-his-bicycle-in-amritsar-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बंद फाटक के नीचे से साइकिल लेकर निकल रहे व्यक्ति की डीएमयू की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बंद फाटक के नीचे से साइकिल लेकर निकल रहे व्यक्ति की डीएमयू की चपेट में आने से मौत
रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद उसके नीचे से साइकिल लेकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश एक व्यक्ति को भारी पड़ गई। डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार डीएमयू यात्री ट्रेन रेलवे फाटक से गुजर रही थी। इसी दौरान फाटक बंद था। करीब 40 से 45 वर्षीय एक व्यक्ति साइकिल समेत बंद फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक के पास से केवल साइकिल मिली है। उसकी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस आसपास के इलाकों और धार्मिक स्थलों के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। 72 घंटे में पहचान नहीं होने पर नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की अपील: अधिकारियों ने लोगों से रेलवे फाटक बंद होने के दौरान जल्दबाजी न करने और फाटक के नीचे से रेलवे लाइन पार करने की कोशिश नहीं करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।