फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy downpour in Shimla; rain to continue in the state for this long; Orange alert

Himachal Rain: शिमला में झमाझम बारिश, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल, छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Fri, 14 Aug 2026 04:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 04:54 PM IST
सार

 प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। भारी बारिश से शहर में नाले फिर उफान पर आ गए। कई जगह सड़कों पर जलभराव भी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy downpour in Shimla; rain to continue in the state for this long; Orange alert
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। भारी बारिश से शहर में नाले फिर उफान पर आ गए। कई जगह सड़कों पर जलभराव भी हुआ है। वहीं स्कूल से छुट्टी के बाद घर लाैट रहे विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। धर्मशाला व कई अन्य भागों में भी बारिश दर्ज की गई। भूस्खलन से शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक राज्य में 114 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त राज्य में 250 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। सुबह 140 सड़कें बंद थीं। कुल्लू व मंडी जिले में सबसे अधिक सड़कें बाधित हैं। 

विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 91.1, धर्मशाला एडब्ल्यूएस  60.0, नयना देवी  44.6, जोगिंद्रनगर 35.0, नालागढ़  34.0, ब्राह्मणी बिलासपुर 27.6, बिलासपुर सदर 25.8, पालमपुर 21.6 व कसाैली में 16.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 14, 17 और 18 अगस्त को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15, 16, 19 व 20 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा व सिरमाैर जिले के कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि सोलन, शिमला, मंडी, हमीरपुर व चंबा के लिए येलो अलर्ट है। 17 अगस्त को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 18 को सिरमाैर व कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट है।  अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद के 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed