फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather rain alert 14 to 20 august heavy very heavy rain

Himachal Weather Update : पहाड़ों पर मंडरा रहा बारिश भूस्खलन-फ्लैश फ्लड का खतरा, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

Fri, 14 Aug 2026 02:42 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 14 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है। 14, 17 और 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर समेत कई जिलों में अलर्ट है। बारिश के साथ भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और तेज हवाओं का खतरा भी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal weather rain alert 14 to 20 august heavy very heavy rain
हिमाचल मौसम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून अगले सात दिनों तक सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के 13 अगस्त को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 14, 17 और 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 15, 16, 19 और 20 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


आज इन जिलों में ज्यादा खतरा
14 अगस्त को ऊना और बिलासपुर में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए 14 अगस्त को कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि इन जिलों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


17 और 18 अगस्त को फिर बढ़ेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर समेत कई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 और 20 अगस्त को भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी और बिजली चमकने का भी अलर्ट
14 से 20 अगस्त तक निचले और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी इसी अवधि में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बारिश के साथ भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा
भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति में संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और मलबा खिसकने की आशंका है। नदियों, नालों और अन्य जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव, फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन, मलबा खिसकने और अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। वाहन चालकों को गति सीमा और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।



पिछले 24 घंटे में इन जगहों पर हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में 9 मिलीमीटर, धर्मशाला एडब्ल्यूएस में 6 मिलीमीटर, नैना देवी में 5 मिलीमीटर और जोगिंदरनगर व नालागढ़ में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर सदर और ब्राह्मणी में भी 3-3 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed