{"_id":"6a7eca257bc7282fb305b238","slug":"video-bsnl-independence-day-offer-one-rupee-4g-fiber-plan-himachal-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल का खास ऑफर, सिर्फ एक रुपये में 24 दिन की 4जी सेवा; 1,111 रुपये में फाइबर योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल का खास ऑफर, सिर्फ एक रुपये में 24 दिन की 4जी सेवा; 1,111 रुपये में फाइबर योजना
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:26 PM IST
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हिमाचल प्रदेश के ग्राहकों के लिए कई नई सुविधाओं और विशेष योजनाओं की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार नए ग्राहकों को सिर्फ एक रुपये में 24 दिनों की 4जी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा घर के लिए 1,111 रुपये प्रतिमाह से फाइबर इंटरनेट योजना भी शुरू की गई है।
बीएसएनएल हिमाचल प्रदेश परिमंडल के प्रधान महाप्रबंधक राजन कंबोज ने कहा कि कंपनी प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध कराने के साथ डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने पर काम कर रही है।
बीएसएनएल की नई योजना के तहत नए ग्राहक केवल एक रुपये में 24 दिनों तक मोबाइल सेवा का लाभ ले सकेंगे। इसमें हर दिन एक जीबी इंटरनेट डेटा, 100 एसएमएस और असीमित वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
कंपनी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में डीबीएन फंड से स्थापित 4जी साइटों पर भी इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। इससे दूरदराज के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट और कॉलिंग सुविधा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
बीएसएनएल ने घरों के लिए फाइबर फ्रीडम योजना भी पेश की है। इसकी शुरुआती कीमत 1,111 रुपये प्रतिमाह है। योजना के तहत ग्राहकों को 200 एमबीपीएस तक इंटरनेट की गति और हर महीने 5,000 जीबी डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ ही 25 से अधिक प्रीमियम ओटीटी मंचों पर मनोरंजन सामग्री देखने की सुविधा भी मिलेगी। यानी एक ही योजना में तेज इंटरनेट के साथ मनोरंजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
बीएसएनएल मोबाइल ग्राहकों के लिए मनोरंजन टीवी की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है। इसे बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप के माध्यम से बिना अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस सुविधा के जरिये ग्राहक लाइव टीवी चैनलों के साथ अपनी पसंद की मनोरंजन सामग्री भी देख सकेंगे।
बीएसएनएल ने प्रदेश के दुर्गम इलाकों में संचार व्यवस्था मजबूत करने के लिए सैटेलाइट फोन सेवा को भी प्रमुखता दी है। ऐसे क्षेत्रों में जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क पहुंचना मुश्किल होता है, वहां सैटेलाइट आधारित संचार सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।
कंपनी का कहना है कि इन पहलों से हिमाचल में डिजिटल संपर्क को मजबूत करने के साथ डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।