{"_id":"6a7ee3ffb36447aee10b585d","slug":"video-chintpurni-sawan-mela-second-day-devotees-darshan-una-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Mela: चिंतपूर्णी में सावन मेले के दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बिना लंबी कतार के हुए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Mela: चिंतपूर्णी में सावन मेले के दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बिना लंबी कतार के हुए दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 03:16 PM IST
Link Copied
श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। सुबह से ही मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर परिसर के साथ आसपास के बाजारों में भी दिनभर भक्तों की रौनक बनी रही।
मंदिर प्रशासन की ओर से मेले को लेकर किए गए प्रबंधों के चलते श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शनों के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक मंदिर पहुंचे और मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया।
मेले के दौरान मंदिर परिसर के साथ मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस जवानों की तैनाती के चलते व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंदिर प्रशासन की टीम भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है।
मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों पर संतोष जताया। श्रद्धालुओं का कहना था कि दर्शन के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन मंदिर परिसर में सुबह से लेकर दिनभर भक्तों की आवाजाही जारी रही। मेले को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।