फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga water level recedes in Kashi boat operations resume boatmen delighted

काशी में घटा गंगा का जलस्तर: एक दिन स्थिर होने के बाद कम हो रहा पानी, शुरू हुआ नाव संचालन; नाविकों में खुशी

Fri, 14 Aug 2026 10:11 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 14 Aug 2026 10:11 AM IST
सार

Varanasi News: काशी में गंगा का जलस्तर पांच सेमी घट गया। एक दिन स्थिर होने के बाद पानी कम हो रहा है। ऐसे में पानी कम होने पर नाव संचालन शुरू कर दिया गया। 

विज्ञापन
Ganga water level recedes in Kashi boat operations resume boatmen delighted
पानी कम हुआ तो शुरू हुआ नाव संचालन, नाविकों में खुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा का जलस्तर दो दिन स्थिर रहने के बाद बृहस्पतिवार को घट गया। जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद जलस्तर 63.56 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। जलस्तर गिरने का कारण विशेषज्ञ बरसात न होना बता रहे हैं। गंगा का जलस्तर जुलाई के अंतिम सप्ताह से लगातार बढ़ रहा था। 

विज्ञापन


अगस्त की शुरुआत में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ता गया। सोमवार को गंगा का जलस्तर 63.78 मीटर दर्ज किया गया था। मंगलवार को स्थिर रहा और बुधवार को जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को जलस्तर और घट गया। इसमें 5 सेंटीमीटर गिरावट हुई है। फिर भी घाटों का संपर्क अभी तक जुड़ नहीं सका है। घाट किनारे छोटे मंदिर अभी भी जलमग्न हैं। बरसात अधिक हुई तो जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

 
पानी कम हुआ तो शुरू हुआ नाव संचालन, नाविकों में खुशी
वाराणसी। गंगा के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देख बंद नौका संचालन बृहस्पतिवार को दोबारा शुरू हुआ। संचालन शुरू होने से नाविक समाज में खुशी का माहौल है। मां गंगा निषादराज सेवा समिति उत्तर प्रदेश, वाराणसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ने जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने नाविकों को लाइफ जैकेट, रस्सी और अन्य सुरक्षा उपकरण साथ रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी के 84 घाटों के साथ रामनगर, सूजाबाद और सरायमोहाना क्षेत्र के नाविकों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। किसी श्रद्धालु या कांवरिया के गंगा में डूबने की स्थिति में नाविक तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed