{"_id":"6a7e93dd1a13a0457b001985","slug":"attachment-proceeding-initiated-against-house-of-shankar-pandey-an-accused-in-anshuman-murder-case-in-ghazipur-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अंशुमान हत्याकांड के आरोपी शंकर पांडेय के घर कुर्की की कार्रवाई, लंबे समय तलाश कर रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अंशुमान हत्याकांड के आरोपी शंकर पांडेय के घर कुर्की की कार्रवाई, लंबे समय तलाश कर रही है पुलिस
Fri, 14 Aug 2026 09:34 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:34 AM IST
सार
Ghazipur News: अंशुमान हत्याकांड के आरोपी शंकर पांडेय के घर कुर्की की कार्रवाई की गई। वह विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उस पर एक लाख रुपये इनाम घोषित है।
विज्ञापन
शंकर पांडेय के घर कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंशुमान सिंह हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शंकर पांडेय के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के गैर जमानती वारंट और धारा 83 दंड प्रक्रिया संहिता के आदेश के अनुपालन में कोतवाली पुलिस ने फुल्लनपुर स्थित उसके मकान पर कुर्की की कार्रवाई कर सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी और उसके परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राम मिलन यादव पुलिस टीम के साथ शंकर पांडेय के मकान पर पहुंचे। आसपास के लोगों और गवाहों ने बताया कि गांव में 29 मई को होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या की घटना के बाद से शंकर दिखाई नहीं दिया और तभी से फरार है। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मकान की वीडियोग्राफी कराई और न्यायालय के आदेश के तहत घर में मौजूद सामान की सूची तैयार कर उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
चार साल से ज्यादा पुराना है मामला
मामला 2020 का है। 21 मार्च 2020 को रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली निवासी अंशुमान सिंह की हत्या कर दी गई थी। अंशुमान शहर के राय कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि दोस्ती को लेकर हुए विवाद की रंजिश में शंकर पांडेय ने उसे सकलेनाबाद स्थित मजार के पास बुलाया, जहां चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। शंकर पांडेय की लगातार गैरहाजिरी को देखते हुए न्यायालय ने पांच जून 2026 को उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर पुलिस को उसे गिरफ्तार कर 25 जून2026 को पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन फरार आरोपी शंकर पांडेय पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था।
इसे भी पढ़ें; UP News: बलिया में उमस भरी गर्मी में निजी विद्यालय की आठ छात्राएं हुईं बेहोश, तीन जिला अस्पताल रेफर
इनामी आरोपी, फिर भी पुलिस की पकड़ से दूर
अंशुमान हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे शंकर पांडेय पर विनीत राय की हत्या के बाद पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। न्यायालय की सख्ती के बावजूद उसके फरार रहने पर अब कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की अग्रिम कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार जारी रहेगी।