फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rise in patients with fungal and bacterial infections due to sultry heat.

Ghazipur News: उमस भरी गर्मी से बढ़े फंगल और वैक्टीरियल इंफेक्शन के मरीज

Fri, 14 Aug 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients with fungal and bacterial infections due to sultry heat.
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों को देखतीं डॉ.
गाजीपुुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ इसका मुख्य कारण मौसम, गंदे पानी और खेतों में भरे पानी में धान की रोपाई को मान रहे है।
विज्ञापन

इससे जिले में लोगों के बीच वैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन बढ़ा है। इसके अलावा बच्चों के बीच समर ब्लॉस्ट जैसी समस्या भी देखने को मिल रही है।
अस्पताल की चर्म विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्राची शर्मा ने बताया कि अस्पताल के चर्म रोग ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। जहां करीब 20 दिन पहले ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 100 थी।
विज्ञापन

वहीं, इन दिनों यह बढ़कर 145 तक पहुंच गई है। इन दिनों होने वाली उमस वाली गर्मी और बारिश के चलते आम तौर पर ओपीडी में आने वाले 40 से 50 प्रतिशत लोग फंगल इंफेक्शन से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण इन दिनों में अत्यधिक पसीना आने, भीगा कपड़ा पहनने और बारिश में जमे गंदे पानी और खेतों में लगे पानी में लंबे समय तक धान की रोपाई है। वहीं, करीब 10 से 20 प्रतिशत मरीजों में एलर्जी की समस्या देखने को मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed