{"_id":"6a7e229b95a5c0d3e9000ac1","slug":"complete-construction-of-rto-building-and-womens-shelter-by-november-ravindra-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158131-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर तक पूरा करें आरटीओ भवन महिला शरणालय का निर्माण : रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर तक पूरा करें आरटीओ भवन महिला शरणालय का निर्माण : रविंद्र
विज्ञापन
निर्माणाधीन आरटीओ भवन का निरीक्षण करते जिला के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल। स्रोत- सूचना विभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। निर्माणाधीन आरटीओ भवन और महिला शरणालय का काम नवंबर तक पूरा करना होगा। बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री और स्टांप व न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
मंत्री ने निर्माण स्थलों पर पहुंचकर परियोजनाओं की प्रगति, काम की गति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण में तेजी लाई जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी करें।
मंत्री ने कहा कि दोनों भवनों का निर्माण निर्धारित समय में पूरा होने से संबंधित विभागों के कार्यों का संचालन बेहतर ढंग से हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, एआरटीओ धनवीर यादव, परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।