फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young woman consumes poison near police outpost Collectorate lodged FIR alleges pressure reach compromise

UP: कलेक्ट्रेट में पुलिस चौकी के पास युवती ने खाया जहर, सात अगस्त दर्ज कराई थी FIR; सुलह का दबाव बनाने का आरोप

Thu, 13 Aug 2026 08:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 13 Aug 2026 08:15 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर कलेक्ट्रेट में पुलिस चौकी के पास गुरुवार को एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने सात अगस्त को खुटहन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए उसने तीन लोगों पर आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Young woman consumes poison near police outpost Collectorate lodged FIR alleges pressure reach compromise
अस्पताल में भर्ती पीड़िता। - फोटो : संवाद

विस्तार

जौनपुर कलेक्ट्रेट में पुलिस चौकी के पास एक युवती ने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे जहर खा लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वे बदलापुर क्षेत्र के एक 15 साल के लड़के की परिचित है। दोनों दो साल से एक-दूसरे से परिचित हैं। 

विज्ञापन




मई 2026 में दोनों ने एक-दूसरे पर लाइन बाजार थाने में यौन उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराए थे। विवेचना के बाद आरोपी लड़के को पकड़ा गया। जो जमानत पर अब बाहर आ चुका है। इस बीच सात अगस्त को युवती ने मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने और मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए खुटहन थाने ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन

युवती ने लगाये थे ये आरोप, एसपी के आदेश पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
सात अगस्त को खुटहन थाने में प्राथमिकी एसपी के आदेश पर दर्ज की हुई थी। तहरीर के अनुसार, आरोपियों के कहने पर वह 28 जुलाई की दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच बदलापुर स्थित उनके घर पहुंची। आरोप है कि पति-पत्नी उसे बाग में ले गए। 

मुकदमे में सुलह करने की बात कही। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये देने की बात कही। बताया कि उसके पिता को रुपये दिए गए हैं। इस पर सवाल करने पर आरोपी की पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ज्यादा चोट लगने के कारण वे बेहोश हो गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस उसे खुटहन के सरकारी अस्पताल ले गई। 

आरोप है कि अगले दिन थाने पहुंचने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मोबाइल मिलने पर बुलाने की बात कहकर उसे घर भेज दिया। बाद में पुलिस ने उसका मोबाइल वापस किया। आरोप है कि मोबाइल खोलने पर उसमें मौजूद डेटा डिलीट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed