UP: अधिवक्ता मकान में चला रही थी रैकेट, शक न हो इसलिए रखे थे दर्जनों कुत्ते; कस्टमर बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी
Varanasi News: पांडेयपुर नई बस्ती में देह व्यापार की सूचना पर एसीपी कैंट ने महिला अधिवक्ता के घर छापा मारा। पुलिस ने दो युवतियों, जिनमें एक नाबालिग बताई गई है, और दो ग्राहकों को पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने ग्राहक बनाकर सत्यापन कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Crime: पांडेयपुर की नई बस्ती में एक महिला अधिवक्ता के मकान में रैकेट (देह व्यापार) संचालित होने का मामला सामने आया है। एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने सूचना मिलने पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो युवतियों और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया है। पकड़ी गई युवतियों में एक नाबालिग बताई जा रही है।
पुलिस को फ्रीडम फॉर्म नामक एनजीओ से देह व्यापार की सूचना मिली थी। एनजीओ ने बताया कि महिला अधिवक्ता के मकान में नाबालिग को शामिल कर यह गतिविधि चल रही है। एसीपी कैंट ने सूचना की पुष्टि के लिए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा।
नाबालिग की संलिप्तता और पुलिस कार्रवाई
ग्राहक बने पुलिसकर्मी से पांच हजार रुपये मांगे गए। प्रति शॉट दो हजार रुपये में सौदा तय हुआ। पुलिसकर्मी ने एसीपी कैंट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एसीपी के निर्देश पर महिला दरोगा की टीम के साथ मकान में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुए।
नाबालिग की संलिप्तता और पुलिस कार्रवाई
छापेमारी में पकड़ी गई दो युवतियों में से एक की उम्र नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस उसकी उम्र और अन्य तथ्यों की पुष्टि कर रही है। नाबालिग के मिलने के कारण पुलिस बाल संरक्षण कानूनों के तहत कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह कथित गतिविधि कब से चल रही थी। इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। स्थानीय थाना लालपुर की पुलिस को इस छापेमारी की जानकारी नहीं थी। छापेमारी के बाद पांडेयपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक लालपुर इंस्पेक्टर घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। जिस मकान में यह रैकेट संचालित हो रहा था, वहां दर्जनों कुत्ते भी पाले गए थे। यह जानकारी भी पुलिस कार्रवाई के दौरान सामने आई। पुलिस पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ कर रही है।