{"_id":"6a7da5104fc17b2612019442","slug":"kaushal-patel-farmer-son-selected-as-scientific-assistant-at-isro-from-mau-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: किसान के बेटे का कमाल, इसरो में वैज्ञानिक सहायक के पद पर चयन; गांव में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: किसान के बेटे का कमाल, इसरो में वैज्ञानिक सहायक के पद पर चयन; गांव में भव्य स्वागत
Thu, 13 Aug 2026 04:37 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:37 PM IST
सार
मऊ में किसान के बेटे कौशल पटेल का इसरो में वैज्ञानिक सहायक के पद पर चयन हुआ। इसे लेकर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। कौशल पटेल के घर आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
परिवार के साथ कौशल पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले में मधुबन तहसील के सुग्गी चौरी गांव निवासी कौशल पटेल का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक सहायक के पद पर हुआ है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले कौशल की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता राजनाथ पटेल पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
कौशल ने बताया कि उन्होंने सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद कौशल ने अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ यह मुकाम हासिल किया। ISRO जैसी प्रतिष्ठित संस्था में चयन की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह फैल गया। गांव पहुंचने पर कौशल पटेल का गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और बधाई दी। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कौशल पटेल की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य से साधारण परिवार का बेटा भी देश की प्रतिष्ठित संस्था तक पहुंच सकता है। कौशल ने अपने माता-पिता, गांव और जनपद का नाम रोशन किया है।