फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assets worth 40 lakh belonging accused gangster attached faced charges misdeed and assault in azamgarh

UP: गैंगस्टर के आरोपी की 40 लाख की संपत्ति कुर्क, सामुहिक दुष्कर्म और मारपीट का लगा था आरोप; 2020 का है मामला

Thu, 13 Aug 2026 08:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 13 Aug 2026 08:28 PM IST
सार

Azamgarh News: जिले के निजामाबाद क्षेत्र में गैंगस्टर राजकुमार गौड़ की करीब 40 लाख रुपये कीमत की 340.2 वर्ग मीटर भूमि पुलिस-प्रशासन ने कुर्क कर ली। आरोप है कि उसने अपराध से अर्जित धन से संपत्ति खरीदी थी। गौड़ पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और अवैध शस्त्रों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Assets worth 40 lakh belonging accused gangster attached faced charges misdeed and assault in azamgarh
कुर्की की कार्रवाई की दाैरान माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट समेत कई आपराधिक मामलों में आरोपी गैंगस्टर राजकुमार गौड़ की करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन ने कुर्क कर ली। कार्रवाई निजामाबाद थाना क्षेत्र के रेवरा परवेजपुर गांव में की गई। कुर्क की गई संपत्ति में 340.2 वर्ग मीटर भूमि शामिल है।

विज्ञापन


एसपी सिटी आईपीएस मधुवन सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग ने कुर्क की गई भूमि का मूल्यांकन करीब 40 लाख रुपये किया है। जांच में सामने आया कि राजकुमार गौड़ ने यह संपत्ति आपराधिक गतिविधियों से अर्जित अवैध धन से खरीदी थी। उसके पास भूमि खरीदने के लिए वैध आय का कोई स्रोत नहीं मिला। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति को प्रशासनिक कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजकुमार गौड़ एक आपराधिक गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह गैंगलीडर, गैंगस्टर और भूमाफिया के रूप में चिन्हित है। आरोप है कि गैंग के सदस्य लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट तथा अवैध शस्त्रों से जुड़ी वारदात करते थे। पुलिस की विवेचना में राजकुमार गौड़ की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से संपत्ति खरीदने की बात सामने आई।

पुलिस के मुताबिक राजकुमार गौड़ वर्ष 2020 से अवैध तरीके से अर्जित धन के बल पर अपना आपराधिक साम्राज्य खड़ा कर रहा था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम जब संपत्ति कुर्क करने पहुंची तो आरोपी राजकुमार गौड़ भी घर पर मौजूद था। कार्रवाई के दौरान भूमि को प्रशासनिक कब्जे में लेकर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed