फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh resounds with 'Tiranga Yatras'; a wave of patriotism surges across the region.

Azamgarh News: तिरंगा यात्राओं से गूंजा आजमगढ़, जगह-जगह उमड़ा राष्ट्रप्रेम का सैलाब

Thu, 13 Aug 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh resounds with 'Tiranga Yatras'; a wave of patriotism surges across the region.
अतरौलिया में शहीदों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। ठेकमा, मुबारकपुर, फूलपुर, सरायमीर, अतरौलिया, मुहम्मदपुर, निजामाबाद, देवगांव, पल्हनी और मार्टीनगंज क्षेत्र में निकली यात्राओं में छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
ठेकमा : क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज बिजौली के प्रधानाचार्य सुरेश राम की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान मार्टीनगंज बाजार पहुंचने पर लोगों ने बच्चों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसी तरह नोनारी बाजार में दो विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने डीजे व देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली। सिकरौर मंडल अध्यक्ष सुरेश राजभर ने लोगों से घरों और दुकानों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारकपुर : क्षेत्र में बड़े गांव मंदिर से भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने तिरंगा बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा सोनपार, चाड़ी, मदरापुर, समौधी रोडवेज, मुबारकपुर, गुजरपार और टुनटुन मोड़ तक गई।
इसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनरेश चौहान ने किया। सठियांव ब्लॉक परिसर से भी पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो हनुमान मंदिर पहुंचकर वापस ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई।
फूलपुर : कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय से भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश कुमार बिंद के नेतृत्व में निकली यात्रा को एमएलसी रामसूरत राजभर ने हरी झंडी दिखाई। यात्रा शंकर तिराहा पहुंची, जहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
सरायमीर : मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य के नेतृत्व में श्री रामलीला सेवा समिति मैदान से निकली यात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए रामजानकी मंदिर पर समाप्त हुई।
अतरौलिया : भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर के नेतृत्व में डाक बंगले स्थित शहीद स्थल से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। इससे पहले शहीद स्थल की साफ-सफाई कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
बिंद्राबाजार : मुहम्मदपुर ब्लॉक में मंडल अध्यक्ष मनीष राय के नेतृत्व में निकली यात्रा में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, समूह की महिलाएं, छात्र, कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के समापन पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. गुरु प्रसाद गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
निजामाबाद : जनता इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य शौकत अली सिद्दीकी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। रैली शिवाला घाट, टाउन एरिया, बद्री चौक और गुरुद्वारा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी।
देवगांव : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटघर लालगंज की छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।
पल्हनी : स्काउट-गाइड, कलर पार्टी और बैंड पार्टी के साथ निकली यात्रा के बाद विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई गई और मिठाई वितरित की गई। भाजपा के हाफिजपुर मंडल में अनवरगंज से भंवरनाथ तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान आनंद सिंह, यशवंत सिंह, प्रमोद चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जहानागंज : भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह और ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए मुख्य चौक, मिश्रा मार्केट और सैयद मोड़ होते हुए मवेशी स्थित अमर शहीद के. सिंह की प्रतिमा स्थल पहुंचे।
यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया और देश की एकता-अखंडता का संकल्प लिया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु, लक्ष्मण मौर्य, बहादुर चौबे, विजय बहादुर सिंह, जेपी यादव, अखिलेश सिंह, दिवाकर सिंह, ब्रजनाथ सिंह, रमेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।
सगड़ी : भाजपा अजमतगढ़ मंडल के तत्वावधान में ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए लोग शंकर जी तिराहा, अजमतगढ़ बाजार पहुंचे।
यहां बजरंगबली और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा आयोजक गोगाभीखी साव की प्रतिमा स्थल तक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सच्चिदानंद सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
अहरौला : मदियापार मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री रविंद्र प्रताप सिंह बबलू कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर कोयलसा ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, मंडल अध्यक्ष राजू राजभर, रामवृक्ष राजभर, जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र यादव, अंकित गुप्ता, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed