फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wall collapses as truck reverses; woman dies after being buried under the debris.

Azamgarh News: ट्रक पीछे करते ही गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

Thu, 13 Aug 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses as truck reverses; woman dies after being buried under the debris.
मृतका विनीता की फाइल फोटो। संवाद
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रक पीछे करते समय ट्रक के पिछले हिस्से की टक्कर से मकान की पक्की दीवार भर-भराकर गिर गई।
विज्ञापन

दीवार के पास सो रही विनीता (55) मलबे में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोपहर में काम करने के बाद महिला अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक ट्रक चालक वाहन को घर के बगल में पीछे कर रहा था।
विज्ञापन

ट्रक का पिछला हिस्सा मकान की पक्की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार अचानक ढ़ह गई और उसके मलबे में विनीता दब गईं। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन सहित ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलबे को हटाने में जुट गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विनीता की दो बेटियों का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं उनके पति ओमकार सिंह करीब एक सप्ताह पहले पीजीआई मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में हार्निया का ऑपरेशन कराने के बाद घर लौटे थे और अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

ऐसे में पत्नी की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ओमकार सिंह अपने भाई गोविंद सिंह के परिवार के साथ संयुक्त रूप से रहते हैं। थानाध्यक्ष अभिराज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed