फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   6 accused arrested for murder of Tantrik Anish Upadhyay in Varanasi

UP: तांत्रिक की हत्या में छह गिरफ्तार, साया का बहाना बनाकर बुलाया, बेरहमी से पीटकर मार डाला; पूछताछ में खुलासा

Fri, 14 Aug 2026 06:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 06:51 PM IST
सार

वाराणसी में एक तांत्रिक की हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
6 accused arrested for murder of Tantrik Anish Upadhyay in Varanasi
वाराणसी में तांत्रिक की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का स्टूल, गैस सिलेंडर, लोहे की रॉड और म्यूजिक सिस्टम बरामद किया। 

विज्ञापन

आरोपियों ने कराई थी तांत्रिक से पूजा
पुलिस के अनुसार, परिवार में बीमारी और आर्थिक परेशानी के चलते आरोपियों ने अनीश से पूजा-पाठ कराया था। समस्या बढ़ने पर उन्होंने हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में बनाई योजना, काम के बहाने बुलाया
पूछताछ में सामने आया कि कानपुर में सोनू, विकास और विशाल ने अभिषेक उर्फ रोहित व मोहित के साथ मिलकर योजना बनाई।इसके बाद साहिल पर साया होने का बहाना बनाकर अनीश को कंचनपुर, मंडुवाडीह स्थित मकान पर बुलाया गया। वहां स्टूल, सिलेंडर और रॉड से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन

चीखें बाहर न जाएं किया ये काम
चीखें बाहर न जाएं, इसलिए तेज आवाज में गाने बजाए गए। आरोपियों ने खून के निशान धोकर कमरे में रूम फ्रेशनर और बॉडी स्प्रे छिड़का। पुलिस ने सोनू, विशाल, विकास, साहिल, अभिषेक और मोहित को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed