फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation Parks Department has planned to garland statues on Independence Day 2026

महापुरुषों की प्रतिमाओं का हाल: आम दिनों में नहीं देते सम्मान, खास मौकों पर ही मौकों पर ही ध्यान

Fri, 14 Aug 2026 03:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 14 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

Varanasi News: स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी नगर निगम के उद्यान विभाग ने प्रतिमाओं का माल्यार्पण करने की योजना बनाई है। इन प्रतिमाओं पर आम दिनों में कोई ध्यान नहीं देता है। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation Parks Department has planned to garland statues on Independence Day 2026
मुंशी प्रेमचंद प्रतिमा, बुद्ध की प्रतिमा की उखड़ी पेंटिंग, राजीव गांधी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम दिनों में महापुरुषों की प्रतिमाओं का सम्मान नहीं करने वाले अब 15 अगस्त पर ध्यान देंगे। नगर निगम के उद्यान विभाग ने आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सफाई कर प्रतिमाओं पर माला डालने की कार्ययोजना बनाई है। हर साल केवल विशेष अवसरों पर ध्यान दिया जाता है।

विज्ञापन


कचहरी से वीडीए की ओर जाने वाले मोड़ पर बापू की एक लोहे की प्रतिमा लगाई गई है। इसका कोई भी रख रखाव ही नहीं है। प्रतिमा के अगल बगल काफी घास उग आई है। वहीं, हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर खिलाड़ियों की प्रतिमा के चबूतरे पर धूल जमी हुई है। आसपास टूटे हुए शीशे बिखरे पड़े हैं। वहीं, भगवान बुद्ध की प्रतिमा का भी पेंट उखड़ रहा है। उस पर भी धूल जमी हुई है। साल भर इन प्रतिमाओं पर कोई ध्यान नहीं देता। हां, ये जरूर है कि खास मौकों पर इनकी याद जरूर आ जाती है।
विज्ञापन


इसी तरह पांडेयपुर चौराहे पर मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा की सफाई हुए भी न जाने कितने महीने बीत गए हैं। जंसा चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राज बिहारी सिंह की प्रतिमा की भी सफाई सिर्फ राष्ट्रीय पर्वों पर ही होती है। बाकी दिनों ये धूल से सनी रहती है। आशापुर चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सारनाथ के मुख्य चौराहे पर आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा है। इनका भी हाल यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

15 अगस्त को सफाई के साथ प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराया जाएगा। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई की जाती है। सामान्य विभाग की ओर से मरम्मत होती है। उद्यान विभाग की ओर से माला फूल चढ़ाया जाता है। - वीके सिंह, उद्यान अधीक्षक नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed