फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   lack of mobile network connectivity in several villages of Sonbhadra

ये हैं यूपी के अनोखे गांव: पुलिस बुलानी हो या एंबुलेंस, मोबाइल लेकर नेटवर्क ढूंढते हैं लोग

Fri, 14 Aug 2026 01:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 14 Aug 2026 01:43 PM IST
सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचा। ऐसे में एंबुलेंस को फोन करना हो या पुलिस को तो ऊंचे स्थानों पर पहुंचकर फोन करना पड़ता है।

विज्ञापन
lack of mobile network connectivity in several villages of Sonbhadra
गांव में छत पर चढ़कर नेटवर्क ढूंढते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश को बिजली कोयला देने वाले ऊर्जांचल के कई गांवों में आजादी के सात दशक बाद भी मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। मदद के लिए पुलिस बुलानी हो या एंबुलेंस, ग्रामीण हाथ में मोबाइल लेकर ऊंचे स्थानों पर जाकर नेटवर्क ढूंढते फिरते हैं। विद्यालय व अन्य सरकारी कार्यों के फॉर्म भरने में भी परेशानी होती है।

विज्ञापन


एक तरफ देश में 5-जी नेटवर्क का जाल तेजी से बिछाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ रिहंद और तापीय परियोजनाओं से विस्थापित गांव कुलडोमरी, रणहोर, जोगेंद्रा के कई टोलों में आज तक 2-जी नेटवर्क भी नहीं पहुंचा है। इस कारण ग्रामीणों को आपात स्थिति में बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन


एंबुलेंस को फोन करना हो या पुलिस को तो ऊंचे स्थानों पर पहुंचकर फोन करना पड़ता है और लोकेशन देने के लिए भी एक आदमी को उसी स्थान पर खड़ा रहना पड़ता है। विद्यालयों में फॉर्म भरने में भी समस्या होती है। नेटवर्क न होने के कारण शिक्षकों को भी फीडिंग का कार्य घर पर जाकर करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोगों के टोले में मोबाइल नेटवर्क नहीं है। बात करना हो तो ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है। आपात स्थिति में समस्या होती है। हम लोगों ने कई बार मांग की गई लेकिन अब तक टोले में नेटवर्क नहीं पहुंचा है। -अशोक दुबे, मोहलाइनसोत 

विद्यालय में नेटवर्क की समस्या है। सिर्फ छत पर नेटवर्क मिलता है। ऑनलाइन फीडिंग या किसी से बात करनी हो तो छत पर जाकर बात करनी पड़ती है। इससे समस्या होती है। -देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल कॉलेज, मेरडदह 

गांव में लंबे समय से नेटवर्क की समस्या है। विद्यालय में ऑनलाइन फीडिंग का कार्य नहीं हो पाता है। यह कार्य घर जाकर करना पड़ता है। नेटवर्क नहीं होने के कारण स्कूल में स्मार्ट क्लास भी नहीं चल पा रहा है। -मनोज सिंह, शिक्षक प्रावि लोझरा

गांव में नेटवर्क के लिए सर्वे हो गया है। एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों के पास गया हुआ है। स्वीकृति मिलते ही मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। -धर्मेंद्र सिंह, एसडीओ बीएसएनएल सोनभद्र 

इन टोलों में है नेटवर्क की ज्यादा समस्या
रणहोर गांव के पश्चिमी टोला, पंचायत धुईहाडांड टोले में नहीं है। इसी तरह टोले में नेटवर्क नहीं है। कुलडोमरी गांव डेनिया, पडरवा, बेनादह, मोहलाइनसोत, भवन पर, गोडारी, कोल बस्ती, जोगेंद्रा गांव में धुर्वाह, जट्ठी, परसीधाही के खोड़िया, मेरडदह, बड़हरा, खुजरा, लोझरा टोले में नेटवर्क नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed