फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heavy rain washed away the heat and submerged the roads.

Sonebhadra News: तेज बारिश ने गर्मी को धोया, सड़कों को डुबोया

Fri, 14 Aug 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain washed away the heat and submerged the roads.
रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला रोड फ्लाईओवर के नीचे भरा बारीश का पानी। संवाद
सोनभद्र। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। करीब पौन घंटे तक हुई बारिश ने गर्मी को धो दिया तो नगर की सड़कें भी पानी में डूब गई। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो कर सर्विस लेन की सड़क पर फैल गया। इससे आवागमन करने वालों को जलालत झेलनी पड़ी। गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन को लोग मजबूर रहे। दूसरी ओर खेती-किसानी के लिए बारिश को बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को सुबह मौसम साफ रहा। तीखी धूप के कारण लोग उमस से बेहाल रहे। दोपहर बाद अचानक से बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब सवा 12 बजे से एक बजे तक हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। इसके बाद भी कुछ देर तक हल्की बारिश जारी रही। तेज बारिश का असर नगर की सड़कों पर दिखा। जलनिकासी का इंतजाम न होने से वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन की सड़क पर जगह-जगह पानी लग गया। सबसे खराब स्थिति धर्मशाला चौराहे के करीब थी। नाली का बदबूदार पानी सड़क पर आने से राहगीर नाक-भौं सिकोड़ते हुए इसके बीच से गुजरने को विवश दिखे। उनमें दुर्व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी नजर आई। नगर के नई बस्ती, अंबेडकरनगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति रही। दूसरी ओर बारिश से ग्रामीण क्षेत्र के खेतिहर तबके में खुशी छाई रही। धान की रोपाई के बाद किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के अभाव में उन्हें निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। आगामी 16 अगस्त तक जिले में भारी वर्षा का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed