फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Younger brother attacked with an axe over a land dispute; condition critical

Sonebhadra News: जमीन विवाद में छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Fri, 14 Aug 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Younger brother attacked with an axe over a land dispute; condition critical
कुलडोमरी गांव में कुल्हाड़ी से घायल युवक। संवाद
अनपरा। थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह जमीन विवाद में भाई ने मान सिंह (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुलडोमरी गांव के लोझरा टोला निवासी मान सिंह ने बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन को लेकर कुछ दिनों से मझले भाई से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को पैसे फुटकर कराने के लिए दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में भाई मिला और बंधक जमीन को छुड़ाने को लेकर विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से गर्दन और पीठ पर कई बार वार किया, जिससे गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लोढ़ी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अनपरा एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed