फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vidyarthi Parishad burned the effigy of the Jharkhand Chief Minister.

Sonebhadra News: विद्यार्थी परिषद ने फूंका झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला

Fri, 14 Aug 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vidyarthi Parishad burned the effigy of the Jharkhand Chief Minister.
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर झारखंड सरकार का पुतला दहन करते अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदा​ध
सोनभद्र। झारखंड में विद्यार्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों की मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सुने जाने की मांग की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भी फूंका। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता व पेपर लीक के विरोध में विद्यार्थी शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने उन पर बल प्रयोग किया। रांची में विधानसभा घेराव के दौरान भी विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को लाठी और वाटर कैनन के बल पर दबाया नहीं जा सकता। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार को दमन के बजाय संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अभाविप ने गिरफ्तार विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई, घायलों को समुचित उपचार, जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन, क्षेत्रीय संयोजक अनमोल सोनी, जिला संयोजक राहुल जालान, मृगांक दुबे, विश्वजीत साहनी, आशुतोष, धर्मेश पांडेय, अभय, सक्षम, योगेश, हर्ष, सिद्धार्थ, राज सिंह, रमेश, नितेश, शिवम, सत्यम, देवमणि, प्रियांशु, प्रतीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed