फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gangster property worth Rs 1.92 crore seized in Azamgarh

Azamgarh News: गैंगस्टर की एक करोड़ 92 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, टप्पेबाजी और चोरी के गैंग का करता था संचालन

Fri, 14 Aug 2026 02:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 14 Aug 2026 02:29 PM IST
सार

Azamgarh News: जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर की 1 करोड़ 92 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। अपराध से अर्जित अवैध धन का उपयोग भूमि खरीदने और अपने साम्राज्य का विस्तार करने में किया जाता था। 

विज्ञापन
Gangster property worth Rs 1.92 crore seized in Azamgarh
गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जनपद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अंतरजनपदीय टप्पेबाज गैंग के सरगना राज उर्फ सवारिया की एक करोड़ 92 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि राज उर्फ सवारिया अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह चलाता था। यह गैंग प्रयागराज महाकुंभ, काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या राम मंदिर जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर टप्पेबाजी और चोरी करता था। गैंग के सदस्य श्रद्धालुओं और आमजन के सोने-चांदी के आभूषण और रुपये चुराते थे। अपराध से अर्जित अवैध धन का उपयोग भूमि खरीदने और अपने साम्राज्य का विस्तार करने में किया जाता था। 
विज्ञापन


राज उर्फ सवारिया ने ग्राम नदौरा तकरकारी और गड़ेरी पट्टी में कुल 538.55 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी। राजस्व विभाग ने इस भूमि का मूल्यांकन किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 92 लाख रुपये पाई गई। विवेचक अमित कुमार मिश्रा की प्रभावी जांच के बाद यह तथ्य स्थापित हुआ कि भूमि अवैध धन से खरीदी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि राज उर्फ सवारिया का गैंग आर्थिक लाभ के लिए सक्रिय था। गैंग के सदस्य समर उर्फ अरुण, सुरेश राम, पूनम, लक्ष्मी, रीना, संतरा देवी, संतोष वर्मा उर्फ तोसू वर्मा, अंजली उर्फ लक्ष्मी और राधा थे। ये लोग प्रमुख धार्मिक स्थलों, मेलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर टप्पेबाजी करते थे। श्रद्धालुओं और आमजन को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और रुपये चुराते थे।

एसपी  ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में थाना बिलरियागंज पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्की की। डुगडुगी पिटवाकर नियमानुसार भूमि को प्रशासनिक कब्जे में लिया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन कहा कि संगठित अपराध और अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क कर अपराधियों की आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed