{"_id":"6a7ee7b66c3670d3fe0c7caf","slug":"video-women-blocked-the-road-for-an-hour-in-protest-against-a-liquor-shop-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शराब दुकान के विरोध में महिलाओं एक घंटे तक किया सड़क जाम;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब दुकान के विरोध में महिलाओं एक घंटे तक किया सड़क जाम;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 14 Aug 2026 03:32 PM IST
Link Copied
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रीवा में शुक्रवार को लगभग 50 महिलाओं ने देसी शराब और ठंडी बीयर की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने दुकान के सामने गंभीरपुर-संजरपुर मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि यह दुकान मंदिर और विद्यालय के पास है, जिससे उन्हें और छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि शराब पीकर आने वाले लोग अक्सर उत्पात मचाते हैं। इससे मंदिर जाने वाली महिलाओं और विद्यालय के बच्चों को असुरक्षा महसूस होती है। उन्होंने मांग की कि शराब की दुकान को तुरंत मंदिर और विद्यालय से दूर स्थानांतरित किया जाए। यह दुकान लुहसा मुबारकपुर नाम से आवंटित है। लेकिन इसका संचालन ग्राम सभा रीवा में गांवों की सीमा पर हो रहा है। सूचना मिलने पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। आवागमन भी सुचारु हो सका। ग्राम प्रधान रीवा जितेंद्र सिंह ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर दुकान हटाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।