{"_id":"6a7edb3f28532b386f0abf91","slug":"video-major-action-against-gangster-in-azamgarh-property-worth-rs-1-crore-92-lakh-seized-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 92 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 92 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:39 PM IST
Link Copied
आजमगढ़ जनपद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अंतरजनपदीय टप्पेबाज गैंग के सरगना राज उर्फ सवारिया की 1 करोड़ 92 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि राज उर्फ सवारिया अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह चलाता था। यह गैंग प्रयागराज महाकुंभ, काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या राम मंदिर जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर टप्पेबाजी और चोरी करता था। गैंग के सदस्य श्रद्धालुओं और आमजन के सोने-चांदी के आभूषण और रुपये चुराते थे। अपराध से अर्जित अवैध धन का उपयोग भूमि खरीदने और अपने साम्राज्य का विस्तार करने में किया जाता था। राज उर्फ सवारिया ने ग्राम नदौरा तकरकारी और गड़ेरी पट्टी में कुल 538.55 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी। राजस्व विभाग ने इस भूमि का मूल्यांकन किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 92 लाख रुपये पाई गई। विवेचक अमित कुमार मिश्रा की प्रभावी जांच के बाद यह तथ्य स्थापित हुआ कि भूमि अवैध धन से खरीदी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।