{"_id":"6a7ea8c99e1e27360308844d","slug":"video-lover-climbs-mobile-tower-in-azamgarh-insisting-on-marrying-his-girlfriend-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:04 AM IST
Link Copied
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर अजमतगढ़ मोहल्ले में शनिवार सुबह प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिसकर्मियों ने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमिका से शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा और नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक की प्रेमिका को मौके पर बुलाया। प्रेमिका के पहुंचने के बाद पुलिस और परिजनों ने युवक को समझाना शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद सुबह करीब 10:30 बजे युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और परिजन युवक को समझाने में जुटे रहे। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।