फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power supply disrupted due to transformer failure; residents suffered all night.

Azamgarh News: ट्रांसफॉर्मर खराब होने से आपूर्ति हुई बाधित, रातभर बेहाल रहे लोग

Fri, 14 Aug 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to transformer failure; residents suffered all night.
शहर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। दिन और रात, दोनों समय हो रही भीषण बिजली कटौती से आमजन त्रस्त हैं। रात 12 बजे तक बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, नगर के मुख्य चौक से सटे पशु अस्पताल ट्रांसफॉर्मर से जुड़े लोग खराबी के कारण 24 घंटे तक अंधेरे और उमस भरी गर्मी में रहने को विवश हुए।
विभाग ने उपभोक्ताओं के लोड को तो बढ़ा दिया, लेकिन विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं कर सका है। हालत यह है कि उमस भरी गर्मी में शहर के मोहल्लों में रात 12 बजे बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है। अगर कुछ खराबी हो जाए तो उसे दुरुस्त करने में घंटों लग रहे हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के सदावर्ती मोहल्ले, अठवरिया मैदान और उससे सटे कई मोहल्लों के लगभग 200 घरों में पशु अस्पताल परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। बुधवार की शाम लगभग चार बजे ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पुरानी जेल विद्युत उपकेंद्र द्वारा समस्या और समाधान के लिए बनाए गए ग्रुप में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद जेई बसंत कुमार ने ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के लिए कर्मी भेजने का आश्वासन दिया।
रात 11.55 बजे उन्होंने ग्रुप में ही लोगों को सूचना दी कि ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त नहीं हो पाया। सुबह सात बजे दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
लोग पूरे दिन इंतजार करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे ट्रांसफॉर्मर आया और उसके लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद शाम को लगभग 4.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। अभी लोग राहत की सांस भी नहीं ले पाए थे कि दो मिनट बाद ही फिर से बिजली गुल हो गई। काफी देर बाद फिर बिजली के दर्शन हुए।
00
वैकल्पिक व्यवस्था को बना दिया स्थायी समाधान
शहर क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर निगम को ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर दिया गया है। विभाग इन पर लाखों रुपये खर्च कर चुका है। फिर भी लोगों को अंधेरे और उमस भरी गर्मी के बीच रात गुजारनी पड़ रही है। जिले में छह ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर हैं। निगम ने इनको कहीं न कहीं तत्काल व्यवस्था करने के उद्देश्य से लगाया जरूर, लेकिन फिर वह इन्हें हटाना भूल गया। इसका परिणाम है कि अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर जलता है तो तत्काल लोगों को बिजली नहीं मिल पाती है। निगम की यह लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है।
00
ट्रॉलियों पर नहीं लगा कोई इंडीकेटर
निगम ने नगर क्षेत्र में छह स्थानों पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगा रखे हैं। कहीं सड़कों पर तो कहीं सड़क से सटाकर इन्हें लगाया गया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि किसी ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर पर निगम ने कोई इंडीकेटर नहीं लगाया है। जो रात में बिजली न होने पर दुर्घटना का सबब बन सकते हैं।
00
बोले लोग
इस ट्रांसफॉर्मर से सैकड़ों घर जुड़े हैं। हम लोगों ने कई बार लिखकर विभाग को दिया कि हमारी लाइन को मुख्य चौक क्षेत्र से जोड़ दिया जाए। लेकिन, अब तक हमारी बातों को अनसुना कर दिया गया है। अक्सर लाइट खराब होती है और हमें अंधेरे में रहना पड़ता है। -अनिकेत उपाध्याय, सदावर्ती।
24 घंटे तक लोग बिजली और पानी के लिए परेशान रहे। जिनके पास संसाधन है, उन लोगों ने तो अपनी व्यवस्था कर ली, लेकिन जिनके पास कोई संसाधन नहीं हैं, उन लोगों को गर्मी में रात जागकर बितानी पड़ी। बुधवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे कटी बिजली अब आई है। -संदीप अग्रवाल, सदावर्ती।

00 वर्जन
जहां से भी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है, हम उसे दूर करा रहे हैं। गर्मी में जहां लोड अधिक है और ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड चल रहा है, वहां हमने ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगा रखे हैं। आज हर घर में एसी लगे हैं, इसके कारण लोड काफी बढ़ गया है। इसके कारण यह समस्या हो रही है। -राजकुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed