फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rain follows a week of heat; Lalganj records the highest rainfall at 70.5 mm.

Azamgarh News: एक सप्ताह की गर्मी के बाद बरसे मेघ, लालगंज में सबसे ज्यादा 70.5 मिमी बारिश

Fri, 14 Aug 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rain follows a week of heat; Lalganj records the highest rainfall at 70.5 mm.
बारिश के बाद हाफिजपुर में जलभराव। संवाद
जिले में करीब एक सप्ताह से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिली। दोपहर में काले घने बादलों के बीच अचानक बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई।
विज्ञापन

सबसे अधिक 70.5 मिलीमीटर बारिश लालगंज तहसील क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को मंदुरी एयरपोर्ट पर 28.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जहानागंज में 65.5, तरवां में 65, निजामाबाद-तहबरपुर में 39, लालगंज में 70.5, पल्हना में 70, ठेकमा में 70, मेंहनगर में 33, फूलपुर-पवई में 35, पल्हनी में 28, सगड़ी और बिलरियागंज में 28 व कोयलसा विकास खंड में 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। बारिश थमने के बाद एक बार फिर उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, इस दौरान रुक-रुककर चल रही हवाएं राहत प्रदान करती रहीं।
--
हल्की बारिश में भी कई इलाकों में जलभराव
एक सप्ताह बाद हुई बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन शहर की जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। करीब एक घंटे की बारिश के बाद सिधारी, पुलिस लाइन, रैदोपुर और बलरामपुर क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया। बलरामपुर में फोरलेन की एक साइड करीब 250 मीटर तक पानी से भर गई और वह तालाब जैसी दिखाई देने लगी। वहीं, रैदोपुर स्थित कर्मचारी आवास कॉलोनी में जाने वाली मुख्य पक्की सड़क भी जलमग्न हो गई। करीब 50 मीटर तक सड़क पर पानी भरने से कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी हुई। कर्मचारियों का कहना है कि हर बारिश में यहां जलभराव की समस्या पैदा होती है। कई बार प्रशासन को सूचना देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

--
पांच दिनों का तापमान--
तारीख | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान
09 अगस्त | 32.6 | 26.8
10 अगस्त | 32.8 | 27.4
11 अगस्त | 36.2 | 27.4
12 अगस्त | 36.8 | 28.0
13 अगस्त | 35.5 | 29.8
--
रविवार से फिर अच्छी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र प्रबल होकर उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट तक पहुंच गया है। इसके आगे बढ़ने से पूर्वांचल में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार से अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। किसानों के लिए यह बारिश राहत देने वाली साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed