फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another accused from the exam cheating gang arrested.

Azamgarh News: परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Another accused from the exam cheating gang arrested.
यूपीएसएससी परीक्षा में नकल कराने वाला गिरफ्तार युवक। श्रोत-पुलिस
यूपीएसएसएससी प्राविधिक मुख्य परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से नकल कराने की साजिश में पुलिस ने गिरोह के एक और आरोपी सदस्य कुश पटेल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह गिरोह परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को बाहर से प्रश्नों के उत्तर बताकर परीक्षा पास कराने की योजना बना रहा था, जिसके लिए छह लाख रुपये में डील तय हुई थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि 9 अगस्त को शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में यूपीएसएसएससी प्राविधिक मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान ब्लॉक-ए के एक कक्ष में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी आलोक पटेल की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर कक्ष निरीक्षकों ने उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके कान के अंदर एक हियरिंग डिवाइस और अंडरवियर के अंदर एक ब्लूटूथ डिवाइस, जिसमें सिम कार्ड और दो सेल बैटरियां लगी थीं, बरामद हुईं।
पूछताछ में अभ्यर्थी आलोक पटेल ने बताया कि उसे एक व्यक्ति ने ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराए थे और परीक्षा के दौरान बाहर से प्रश्नों के उत्तर बताकर उसे हल कराने की योजना थी।
इस मामले में थाना कोतवाली में बीएनएस, उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पहले भी दो अभियुक्तों, आलोक पटेल और वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुश पटेल निवासी सिहोरवा, थाना जन्सा, वाराणसी को बृहस्पतिवार की दोपहर नरौली तिराहा, बंधा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
-------
ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने का कराया गया था अभ्यास
पूछताछ में कुश पटेल ने बताया कि वह अपने साथियों के संपर्क में था। परीक्षा से एक दिन पहले वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बाबू ने उससे अभ्यर्थी के माध्यम से परीक्षा में काम कराने की बात की थी। इसके बाद वह अन्य साथियों के साथ अरविंद राय के संपर्क में आया, जहां हियरिंग डिवाइस और ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कराने का अभ्यास कराया गया। परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर बताने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए अभ्यर्थी से छह लाख रुपये लिए जाने की बात तय हुई थी।

-----------
आलोक पटेल की गिरफ्तारी के बाद हुआ था फरार
कुश पटेल ने बताया कि परीक्षा के दिन वह अपने साथियों के साथ अभ्यर्थी आलोक पटेल को लेकर वाराणसी से आजमगढ़ आया था। आलोक पटेल परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षा देने चला गया, जबकि अन्य लोग परीक्षा केंद्र के बाहर उसके बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस की बढ़ती गतिविधियों और एक अभ्यर्थी के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर वे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रकरण में अन्य तथ्यों की जांच और संलिप्त अन्य व्यक्तियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed