फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1,057 personnel awarded Gallantry Service Medals ahead of Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर जांबाजों का सम्मान: 301 को वीरता पदक; 92 को राष्ट्रपति पदक, 664 को सराहनीय सेवा सम्मान

Fri, 14 Aug 2026 10:09 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 14 Aug 2026 10:09 AM IST
सार

गृह मंत्रालय के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के कुल 1,057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। 301 वीरता पदकों में से सबसे अधिक पुरस्कार उन कर्मियों को दिए गए हैं, जिन्होंने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में काम किया। 

विज्ञापन
1,057 personnel awarded Gallantry Service Medals ahead of Independence Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, फायर, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के 1,057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें 301 वीरता पदक, 92 राष्ट्रपति पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। वीरता पदकों में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197 कर्मियों को सबसे अधिक सम्मान मिला।

विज्ञापन


301 कर्मियों को वीरता पदक
गृह मंत्रालय के मुताबिक, 301 वीरता पदकों में से सबसे अधिक पुरस्कार उन कर्मियों को दिए गए हैं, जिन्होंने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस का परिचय दिया। इनमें ऐसे 197 कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 51, पूर्वोत्तर के 12 और देश के अन्य हिस्सों के 41 कर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस और फायर सर्विस के जवान भी शामिल
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और फायर सर्विस के कर्मियों को कुल 301 वीरता पदक दिए गए हैं। इनमें 272 पुलिस कर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असाधारण बहादुरी के लिए मिलता है वीरता पदक
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वीरता पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा करने, अपराध को रोकने या अपराधियों को पकड़ने में दिखाई गई असाधारण बहादुरी के लिए दिया जाता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा उठाए गए जोखिम का भी आकलन किया जाता है।

वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197 कर्मियों को सम्मान
गृह मंत्रालय ने बताया कि 301 वीरता पुरस्कारों में सबसे बड़ी संख्या वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर्मियों की है। ऐसे 197 कर्मियों को उनके साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बहादुरी दिखाने वाले 51 कर्मियों, पूर्वोत्तर के 12 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को भी वीरता पदक मिला है।

92 कर्मियों को राष्ट्रपति पदक
केंद्र सरकार ने 92 पुलिस कर्मियों को 'विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक' देने की भी घोषणा की है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इन 92 पदकों में 83 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा, 3 सिविल डिफेंस और होम गार्ड सेवा तथा 2 सुधारात्मक सेवा के कर्मियों को दिए गए हैं।

उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
'विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक' ऐसे कर्मियों को प्रदान किया जाता है, जिनका सेवा रिकॉर्ड विशेष और उत्कृष्ट रहा हो। यह सम्मान उनकी लंबे समय की विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा को मान्यता देता है।

664 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक
सरकार ने 'सराहनीय सेवा पदक' के तहत कुल 664 पदक प्रदान किए हैं। इनमें 606 पुलिस कर्मी, 28 अग्निशमन सेवा कर्मी, 18 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड सेवा कर्मी और 12 सुधारात्मक सेवा के कर्मी शामिल हैं।


ये भी पढ़ें: अब सड़क पर पार्किंग भी फ्री नहीं: घर के बाहर कार पार्क की तो देने होंगे 25 हजार; नियमों का ड्राफ्ट तैयार

कर्तव्य के प्रति समर्पण को सम्मान
सरकार के अनुसार, 'सराहनीय सेवा पदक' ऐसी बहुमूल्य सेवा के लिए दिया जाता है, जिसमें कर्मी की सूझ-बूझ, कर्तव्यनिष्ठा और अपने दायित्वों के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए ये पदक सुरक्षा और आपात सेवाओं से जुड़े कर्मियों की उल्लेखनीय भूमिका को सम्मानित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed