{"_id":"6a7e51e2853091a44c00f0a3","slug":"air-india-aircraft-dropped-676-feet-in-one-minute-phuket-delhi-flight-incident-probe-on-pilots-daily-drug-test-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एक मिनट में 676 फीट नीचे आया था विमान, एअर इंडिया फुकेट-दिल्ली उड़ान मामले की जांच और क्या खुलासे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एक मिनट में 676 फीट नीचे आया था विमान, एअर इंडिया फुकेट-दिल्ली उड़ान मामले की जांच और क्या खुलासे?
Fri, 14 Aug 2026 04:53 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में क्या हुआ था?
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली की जो उड़ान 4 अगस्त को तकनीकी खराबी का शिकार हुई थी, वह सिर्फ एक मिनट में 300 फीट नहीं, बल्कि 676 फीट नीचे गिरी थी। शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि उड़ान में जब गड़बड़ी शुरु हुई, तब विमान 36,001 फीट की ऊंचाई पर था।
विज्ञापन
60 मंजिला इमारत के बराबर ऊंचाई
उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खामी और विमान रुकने का संकेत मिलने और विमान का नोज ऊपर उठने से यह 36,401 फीट की ऊंचाई पर जा पहुंचा। यहां सह पायलट ने आपात उपायों के तहत नोज को नीचे की किया तो यह सिर्फ 60 सेकंड में 676 फीट का गोता लगाकर 35,725 फीट पर आ गया। यह 60 मंजिला इमारत के बराबर ऊंचाई होती है। तेज गिरावट से विमान में सवार कई यात्री, जिन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी, अपनी सीटों से उड़ते हुए सामान के केबिन से जा टकराए।
विज्ञापन
एअर इंडिया के सभी पायलटों का अब हर दिन होगा ड्रग टेस्ट
फुकेट से नई दिल्ली वाली उड़ान के बाद एअर इंडिया ने उड़ान सुरक्षा के लिए सभी पायलटों की अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग शुरू करने का फैसला किया है। 13 अगस्त से एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के 5,000 से अधिक पायलटों की प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं की प्रतिदिन जांच होगी।
विज्ञापन
- यह कदम 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान एआई 2379 में हुई गंभीर घटना के बाद उठाया गया है। एअर इंडिया का कहना है कि इस कदम का मकसद सुरक्षा और पेशेवर उच्चतम मानकों को बनाए रखना है।