फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national politics Signs of major shifts DMK set to join NDA cabinet berth possible NCP Sharad pawar and others

क्या केंद्रीय सियासत में बड़े उलटफेर के संकेत?: एनडीए के कुनबे में शामिल होगा द्रमुक, कैबिनेट में जगह भी संभव

Fri, 14 Aug 2026 04:27 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
national politics Signs of major shifts DMK set to join NDA cabinet berth possible NCP Sharad pawar and others
एम के स्टालिन और नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : पीटीआई

एनडीए का कुनबा जल्द ही बड़ा होने जा रहा है, जिससे विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लग सकता है। तमिलनाडु से द्रमुक को एनडीए में लाने और केंद्र में प्रतिनिधित्व के लिए मोदी मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार से पूर्व अंतिम दौर की वार्ता जारी है।

विज्ञापन


पंजाब से महाराष्ट्र तक हलचल
शरद पवार की एनसीपी के  भी साथ आने के संकेत हैं। अकाली दल को लाने का रास्ता भी खोजा जा रहा है। भाजपा की यह कवायद परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन को दोबारा आगे बढ़ाने और महिला आरक्षण जल्द लागू करने की रणनीति मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, द्रमुक व एनसीपी के एनडीए में आने पर सहमति बन गई है। दोनों सदनों में 30 सांसदों वाली द्रमुक दो मंत्री पद चाहती है। वहीं, एनसीपी से सुप्रिया सुले को मंत्री बनाने की संभावना है। इसी माह के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। द्रमुक के लोकसभा अध्यक्ष की चाय पार्टी में शामिल होने को बदले समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

शरद की एनसीपी के भी साथ आने के संकेत
  • लोकसभा : दो तिहाई बहुमत से सिर्फ पांच सांसद कम रह जाएंगे
  • लोकसभा में सरकार और सहयोगी दलों के पास अभी 325 सांसद हैं। डीएमके के 22 और एनसीपी के आठ सांसदों के साथ यह संख्या 355 पहुंच जाएगी।
  • 360 सांसद चाहिए दो-तिहाई बहुमत के लिए। ऐसे में 5 सदस्यों की कमी रह जाएगी।
राज्यसभा : बस एक की कमी
  • राज्यसभा में निर्दलीय व मनोनीत सदस्यों समेत एनडीए के पक्ष में 154 सांसद हैं। द्रमुक के 8, एनसीपी के एक सांसद से संख्या 163 हो जाएगी।
  • 164 सदस्य चाहिए दो-तिहाई बहुमत के लिए, यानी बस एक कदम से दूर रह जाएगी सरकार।
स्टालिन से लेकर पवार तक कैसे बदले समीकरण :
  • मई में 5 राज्यों के नतीजे आने के बाद तमिलनाडु में कांग्रेस चुनाव पूर्व गठबंधन छोड़कर टीवीके के साथ चली गई। यहीं से द्रमुक से अलगाव शुरू हुआ।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हाल में परिसीमन पर टीवीके की बैठक में भी द्रमुक सांसद नहीं पहुंचे थे।
  • संसद के आखिरी दिन स्पीकर की चाय पार्टी का कांग्रेस ने बहिष्कार किया, लेकिन द्रमुक नेता कनिमोझी शामिल हुईं।
  • शरद पवार की सांसद पुत्री सुपि्रया सुले ने कहा था कि 50% सीटें बढ़ाने पर उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed