Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Officials arriving to collect garbage on Fatehabad's Bhuna Road at 3 AM were stopped by employees.
{"_id":"6a7e9a83c6aa6798f904b844","slug":"video-officials-arriving-to-collect-garbage-on-fatehabads-bhuna-road-at-3-am-were-stopped-by-employees-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के भूना रोड पर सुबह तीन बजे कचरा उठाने पहुंचे अधिकारी, कर्मचारियों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के भूना रोड पर सुबह तीन बजे कचरा उठाने पहुंचे अधिकारी, कर्मचारियों ने रोका
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों की टीम और कचरा उठाने वाली गाड़ियों को लेकर भूना रोड पर पहुंचे। जैसे ही कर्मचारियों को इसकी भनक लगी, उन्होंने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और कचरा उठाने का विरोध किया। विरोध के चलते नगर परिषद की गाड़ियों को वापस लौटना पड़ा।
सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रात से नगर परिषद परिसर में धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान कचरा उठाने का काम शुरू करने का प्रयास किया गया तो वे इसका विरोध करेंगे। दूसरी ओर, सफाई व्यवस्था ठप होने से शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद की ओर से कचरा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के कारण परेशानी बढ़ गई है। वहीं, 15 अगस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शुक्रवार शाम फतेहाबाद पहुंचेंगे। ऐसे में प्रशासन के सामने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी चुनौती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।