{"_id":"6a7fe987d0eebe74c105c7f9","slug":"woman-found-dead-nine-months-after-marriage-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात फेरे, नौ महीने और फिर मौत: ससुराल में मिली 22 वर्षीय प्रियंका की लाश, पति-सास-ससुर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरे, नौ महीने और फिर मौत: ससुराल में मिली 22 वर्षीय प्रियंका की लाश, पति-सास-ससुर फरार
Sat, 15 Aug 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 15 Aug 2026 09:55 AM IST
सार
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में शादी के नौ महीने बाद 22 वर्षीय प्रियंका का शव ससुराल में संदिग्ध हालात में मिला। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है, जबकि पति समेत ससुरालीजन फरार हैं।
विज्ञापन
प्रियंंका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में शादी के नौ माह बाद एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध हालात में पाया गया। ससुरालीजन घर से भाग चुके थे। मायके पक्ष ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
धौलपुर राजाखेड़ा के गांव धारापुरा निवासी जयवीर ने बताया कि उन्होंने 22 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी 30 नवंबर, 2025 को बोदला के राहुल नगर में बोस्टन पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले सत्यप्रकाश के बेटे हर्ष के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न कर करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयवीर ने बताया कि कई बार समाज की पंचायत हुई। बुधवार को बेटी ने कॉल कर पिटाई की शिकायत की। दामाद हर्ष और अन्य को फोन मिलाया तो अभद्रता कर कॉल काट दी। बृहस्पतिवार को भतीजे रामू के पास बोदला निवासी परिचित की कॉल आई। बताया गया कि प्रियंका को उसके पति हर्ष, देवर लक्की, सास अनीता, ससुर सत्यप्रकाश और चचेरे भाई गोविंदा और दो अन्य ने मिलकर मार दिया और शव फंदे से लटका दिया है। वह परिजन के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो वहां बेटी का शव बेड पर मिला। गले में फंदे के निशान थे।
पुलिस ने समझौता कराकर भेजा था ससुराल
जयवीर ने बताया कि 20 जून को प्रियंका की पिटाई करने पर वह बेटी को लेकर मायके आ रहे थे। रास्ते में दामाद हर्ष और अन्य ने मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर समझौता करा दिया गया और बेटी को ससुराल भेज दिया गया। इसके बाद से बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
जयवीर ने बताया कि 20 जून को प्रियंका की पिटाई करने पर वह बेटी को लेकर मायके आ रहे थे। रास्ते में दामाद हर्ष और अन्य ने मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर समझौता करा दिया गया और बेटी को ससुराल भेज दिया गया। इसके बाद से बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
आरोपियों की तलाश शुरू
एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन ने तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन ने तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।