फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Widow Shot Dead Inside Her Home in Mainpuri Village Youth Accused Police Launch Search

विधवा की बेरहमी से हत्या: घर में घुसकर मारी गोली, इस हाल में मिली लाश; हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 15 Aug 2026 10:50 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 10:50 AM IST
सार

मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के जोगराजपुर गांव में घर में अकेली रह रही 45 वर्षीय विधवा नीलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली गर्दन में लगी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Widow Shot Dead Inside Her Home in Mainpuri Village Youth Accused Police Launch Search
इसी घर में हुई वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा घिरोर के गांव जोगराजपुर में शुक्रवार रात घर में अकेली विधवा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के एक युवक पर हत्या लगाया  गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी 45 वर्षीय नीलम के पति राकेश कुमार की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। नीलम के कोई संतान भी नहीं थी, गांव स्थित घर में वह अकेली रह रही थीं। शुक्रवार रात नीलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई, गोली नीलम की गर्दन में लगी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए  भेजा है। 
विज्ञापन


महिला के परिजन गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया परिजन जिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed